समाजवादी पार्टी में आज चला बैठकों का दौर

Samajwadi-Party 1लखनऊ,  सपा में जारी संग्राम पर शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है। नेताजी जो कुछ कहेंगे, वह वही करेंगे। वहीं, उनके मंत्रिमंडल में वापसी पर लोक निर्माण विभाग का पेंच फंसा हुआ है। उन्होंने अपने और अन्य मंत्रियों की मंत्रिमंडल की वापसी के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पर समर्थकों ने नारेबाजी की। शिवपाल ने कहा कि उनको तो बस नेताजी का आदेश मानना है। उन्होंने कहा कि वह नेता जी के साथ हैं।

मुलायम सिंह यादव के बुलावे पर शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश, नारद राय और सीएम अखिलेश यादव उनके आवास पर पहुंचे। रजत जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा होनी है। सीएम अखिलेश यादव की रथ यात्रा की तैयारी पर भी चर्चा हुई।।

 

मुलायम सिंह यादव के आवास पर चल रही बैठक दोपहर करीब सवा 12 बजे खत्म हो गई। सीएम अखिलेश यादव वहां से आशु मलिक को साथ लेकर अपनी गाड़ी से निकले। मुलायम सिंह यादव बेनी प्रसाद वर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

दोपहर मे मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होने एक बार फिर कहा कि पार्टी और परिवार मे सब कुछ ठीक है। अखिलेश सीएम बने रहेंगे।

वहीं, सपा से निष्कासित,  रामगोपाल यादव ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके सपा से निकाले जाने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनको असंवैधानिक तरीके से निकाला गया है। राष्ट्रीय महासचिव को हटाने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास होता है। प्रदेश अध्यक्ष नहीं निकाल सकता है। रामगोपाल ने स्पष्ट किया कि उनके या उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई ने कोई केस नहीं दर्ज किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button