Breaking News

समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन लोहिया सभागार में किया जाएगा आयोजित

लखनऊ, समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन गुरुवार को यहां पार्टी के मुख्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित किया जाएगा।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले की पदाधिकारी कल बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन में महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला विरोधी भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं संकल्प लेंगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव, श्रेया वर्मा, रूबी खान, प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, रंजना भारती, सुलेखा, हिना खान, प्रवीन जैदी आदि महिला नेता कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।