समाजवादी लोगों के काम की होगी प्रशन्सा-मुख्यमंत्री

akhilesh-yलखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोगों के काम की प्रशन्सा आने वाले समय में होगी। जब उसके फायदे लोग बताएंगे। डायल 100 नम्बर परियोजना समाजवादी लोगों की जनता के लिये योजना है। डायल 100 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोगों के काम की प्रशन्सा होनी चाहिये। उन्होंने बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में डायल 100 परियोजना का लाभ जनता को मिलेगा। जनता के सौ नम्बर डायल करते ही उसे पुलिस की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 100 ने रोजगार दिया है। इसमें महिलाओं को काम दिया गया है। यहां फोन करने वाले पीड़ित लोगों को उनके भाषा में अच्छे व्यवहार के साथ बातचीत होगी और इसके लिये समाजवादी सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि वैसे काम तो बहुत हुआ है, अभी यमुना एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होना है। लैपटाप बांटा गया है और अब सौ नम्बर समाजवादियों की योजना है। आने वाले समय में सौ नम्बर डायल योजना को किसी राज्य को चालू करने से पहले उत्तर प्रदेश में आ कर देखना होगा। कानून व्यवस्था को सुधारने में जुटी पुलिस को एक अच्छी चीज मिली है। सौ नम्बर के बाद पुलिस ज्यादा काम करेगी, ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

Related Articles

Back to top button