समाजवादी व्यापार सभा ने किया जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न का विरोध

लखनऊ, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के नाम पर उत्पीड़न का उनकी व्यापार सभा हमेशा से विरोध करती आ रही है।

श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा के जनविरोधी राज में जीएसटी अधिकारियों की संवेदनहीनता और क्रूरता के कारण कानपुर में गत 23 जुलाई को जान गंवाने वाले ट्रक चालक बलबीर सिंह की मौत के मामले में आज समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

जीएसटी अधिकारियों ने ट्रक चालक को जांच के नाम पर पकड़ लिया था, जबकि वह अपने मृतक पुत्र की अंत्येष्टि में जा रहा था। अधिकारियों ने चालक को नहीं जाने दिया और उसके सािा मारपीट की। जिससे बाद ट्रक चालक ने कानपुर में ही दम तोड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। श्री जायसवाल ने कहा कि मानवता को ताक पर रखकर व्यापारियों और उनके स्टाफ़ को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भाजपा के व्यापारी विरोधी, मजदूर विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने आज कानपुर में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए सत्याग्रह किया।

इस अवसर पर कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह, कानपुर नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, महिला ग्रामीण अध्यक्ष अर्चना रावल, विवेक श्रीवास्तव दीपू, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव शेषनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button