सरकारें जनता की सहूलियत के लिए होती है, परेशान करने के लिए नहीं-मुलायम सिंह यादव

mulayam-singh-yadavबरेली,  बरेली के जीआईसी मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सदैव झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में नम्बर एक है। ढ़ाई साल के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने अपने एक भी वायदे पूरे नहीं किये।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा कथनी-करनी में भेद नहीं करती है। हमने जो कहा उसको पूरा किया। सपा सरकार ने दवाई और पढ़ाई को मुफ्त किया। सपा सरकार हर वर्ग के साथ समान व्यवहार करती है। सपा मुखिया ने कहा कि हम अंग्रेजी के खिलाफ नहीं बल्कि अंग्रेजी अनिवार्य करने के खिलाफ हैं। हमारी मातृभाषा हिन्दी है तो हिन्दी में कार्य होना चाहिए। हर देश में उस देश की मातृभाषा में कार्य होता है। नोटबंदी पर मुलायम ने कहा कि सरकारें जनता की सहूलियत के लिए होती है। जनता को परेशान करने के लिए नहीं। आज जनता परेशान हो रही है। गौरतलब है कि मुलायम ने चुनावी रैली की शुरुआत पूर्वांचल के गाजीपुर से की थी। गाजीपुर की रैली 23 नवम्बर को हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button