सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे

देहरादून, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार देर शाम देहरादून पहुंचे। वह आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भागवत रविवार को पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है।
दूसरे दिन सोमवार को होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।




