सरेआम युवक पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

नोएडा, जनपद के बिसरख थाना क्षेत्र में सुबह कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि हत्या पारिवारिक विवादों के कारण हुई है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की तिगरी गांव निवासी मंगल सिंह  की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंह ने बताया कि सिंह मूल रूप से अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। वह करीब 15 वर्ष से तिगरी गांव में रह रहा था। अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में यह पारिवारिक विवाद का मामला लगता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button