सलमान खान का गेम बीइंग सलमान लॉन्च

salmanसलमान ने विडियो में कहा, मैं आपको अपनी ऐक्शन गेम के बारे में बताता हूं। इस धरती पर हर किसी के जैसे सात लोग होते हैं। हमें सात के बारे में तो पता नहीं, लेकिन हमें तीन मिले हैं। उनकी जिंदगियां काफी अलग हैं, लेकिन उनके जीवन का उद्देश्य बिलकुल एक जैसा है।
सलमान ने कहा, आइए हम चुलबुल पांडे से मिलते हैं। उसका उद्देश्य दुनिया से अन्याय को खत्म करना है। टाइगर  का उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है। प्रेम का उद्देश्य सारी गंदगी का सफाया करना है। सलमान पर आधारित गेम के तीनों किरदार सलमान के ऑनस्क्रीन अवतारों से प्रेरित हैं। यह गेम ऐंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button