साक्षी महाराज ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

 

मथुरा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी। परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा हम मंदिर निर्माण के प्रति बेहद आश्वान्वित हैं। यही वजह है अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है। उन्होंने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव के पहले मंदिर निर्माण के राह की सभी बाधाएं दूर कर दी जाएंगी।

मुफ्त डाटा के बाद, अब मुफ्त मिलेगा जियो स्मार्ट फोन, कॉल भी जिंदगी भर मुफ्त

  यह पहला मौका नहीं है जब साक्षी महराज ने राम मंदिर पर बयान दिया है। वह इससे पहले भी इस मुद्दे पर बोलते रहे हैं। कुछ माह पहले उन्होंने कहा था कि राम मंदिर बनाने का काम किसी सरकार का नहीं है। सरकार का काम तो केवल मंदिर निर्माण की राह में आने वाली अड़चनों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को तंबू से निकालकर, भव्य मंदिर में विराजमान किया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा मे कटौती, अखिलेश यादव से हटाये गये, सबसे ज्यादा गार्ड

 डोकलाम पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध पर उन्होंने कहा कि किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है। लेकिन अगर हमारे भू-रणनीतिक हित प्रभावित हुए तो हमें किसी भी देश से युद्ध करने में परहेज नहीं है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कर सुधारों के बाद देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

जानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सबसे ज्यादा वोट कहा सें मिले और कहा से सबसे कम

 उन्होंने कहा कि भारत ने हाल के दिनों में प्रायः सभी मोर्चों पर चीन के मुकाबले बढ़त हासिल की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अलावा दक्षिण एशिया के सभी देशों के साथ आज हमारे बेहतर संबंध हैं, जबकि पूर्व में ऐसा नहीं था। इसका अर्थ यही हुआ कि भारत ने अपनी सीमा के आगे जाते हुए पड़ोसी देशों के साथ भी संबंध बेहतर किए हैं। यह स्थित चीन को परेशान कर रही है।

योगी सरकार ने, आईएएस अफसरों की तैनाती में किया एक और फेरबदल

Related Articles

Back to top button