Breaking News

सागर जिले में मिले 54 कोरोना पॉजिटिव

सागर, मध्यप्रदेश के सागर जिले में 54 संक्रमित मरीज पाए गये। इन मरीजों की संख्या मिलाकर अब इनकी संख्या 1476 हो गई।

शासकीय बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज से कल रात मिले कोरोना जांच सैंपल रिपोर्ट में 54 कोरोना मरीज मिले। इन मरीजों को मिलाकर अब यह संख्या बढ़कर 1476 हो गई।

हालाकि इन मरीजों में से 1000 लोग ठीक हो चुके है। शेष संक्रमित मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कोरोना काल में उपचार के दौरान 94 लोगो की मृत्यु हो गई हैं।