साध्वी निरंजन ज्योति बनीं पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष, पंकज चौधरी ने दी बधाई

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पंकज चौधरी ने बुधवार को विश्वास जताया कि साध्वी निरंजन ज्योति का अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पत्योरा गांव में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति ने एक कथा वाचक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की। एक बार विधायक, दो बार सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर का सफर तय करने के बाद बुधवार को वह राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष बन गयीं। उनकी इस सफलता पर समर्थकों में खुशी और जश्न का माहौल है। वह इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन जैसे ही लोगों को इस कामयाबी की जानकारी हुई लोग से उछल पड़े। तांबेश्वर नगर स्थिति आवास पर समर्थकों का आना-आना प्रारंभ हो गया, यहां से लोग उनके मूसानगर आश्रम भी जा रहे हैं।

साध्वी निरंजन ज्योति जीवन कठिन संघर्षों से गुजरा है, लेकिन 1990 के दशक में वह राममंदिर आंदोलन में जुड़ी और एक प्रखर वक्ता के रूप में पहचान बनीं। वह संतश्री परमानंद जी महराज के आश्रम में उनकी शिष्या के रूप में रहीं और 2012 में पहली बार हमीरपुर सदर सीट से विधायक बनीं।

Related Articles

Back to top button