Breaking News

सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा,दो गिरफ्तार

बस्ती, उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 21 नवम्बर को एक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी। पीडि़ता की तहरीर पर दो अभियुक्तों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे दोनो अभियुक्तो रविन्द्र निवासी ग्राम भकुरहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर तथा एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।