सिर्फ बालों पर हर महीने 80 हजार खर्च करती है प्रियंका

priyanka-chopra_640x480_61438770096नई दिल्ली,  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टार होने के नाते उन्हें अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है जिसके लिए वो पैसे भी खूब खर्च करती हैं। जी हां, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रियंका अपने चेहरे और बालों के लिए हर महीने 80,000 रुपये खर्च कर देती हैं। आइए बताते हैं कि अपनी ग्लोइंग स्किन और लंबे-घने बालों को लिए प्रियंका कितने पैसे खर्च करती हैं। स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए वह लगभग 42,000 रुपये खर्च करती हैं। इसमें क्लींजर, स्किन क्रीम और रिंकल्स के लिए आई कन्सन्ट्रेट आते हैं। बालों की खूबसबरती के लिए प्रियंका शैम्पू, कंडीशनर, सिरम जैसे प्रोडक्ट्स के लिए महीने में लगभग 38,400 रुपये खर्च करती हैं। बता दें कि प्रियंका फिलहाल क्वांटिको के दूसरे सीजन के प्रमोशन में बिजी हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आने वाली हैं जो अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसमें ड्वेन जॉनसन भी लीड रोल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button