सिलेंडर फटने से घर की छत गिरने से महिला महिला सहित दो घायल

श्योपुर, मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील मुख्यालय में आज सिलेंडर फटने से घर की छत गिरने से एक महिला शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह जब ममता शर्मा  जो दोर्दपूर गांव में सरकारी शिक्षक है। अपने घर पर रसोई में चाय बना रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से मकान की छत उड़ गयी।

हादसे में ममता सिलेंडर के टुकड़ों से गंभीर रूप से घायल हो गयी, वहीं पड़ोस की दीवार गिरने से वहां रह रहे जीतेंद्र चरोरे  भी उसके नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button