सूरज यादव की आत्महत्या मामले मंे जज दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

 

मध्यप्रदेश के सागर जिला न्यायालय के चपरासी की आत्महत्या के मामले मंे पुलिस ने जज दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सागर जिले की मोतीनगर पुलिस ने सागर मंे पदस्थ जज दंपति आरोपी अतिरिक्त जिला न्यायाध्ाीश बद्रीप्रसाद मरकाम व उनकी पत्नी सिविल जज डॅा- रेखा मरकाम के खिलाफ कल देर रात ध्ाारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने उन्हंे चपरासी सूरज यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया है। जिला न्यायालय मंे चपरासी सूरज ने लगभग एक सप्ताह पहले मंगलवार रात अपने घर मंे फांसी लगा ली थी। उसने सुसाइड नोट मंे इसके लिए मरकाम दंपति को जिम्मेदार ठहराया था। सूरज ने सुसाइड नोट मंे लिखा था कि दंपति उससे न्यायालय के अलावा घर का काम भी करवाता था। मोतीनगर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक गवाहांे के बयान लेने के बाद आरोपी दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button