सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में युवती ने पांच वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सेंट्रल नोएडा, उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में गत रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय युवती ने इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों एवं फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है।

पुलिस द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई, की इकोटेक तृतीय थाना पुलिस जांच पड़ताल में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय बरखा, पुत्री सुरंजेय सिंह, जौनपुर निवासी ग्राम खोजी, थाना केराकत, के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार की रात को युवती द्वारा ट्विंस बिल्डिंग जलपुरा की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने की सूचना थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस को प्राप्त हुई।

मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button