Breaking News

सेना की चौकी पर गिरा बर्फ का पहाड़, एक जवान की मौत, दूसरा गंभीर

जम्मू,  जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की एक चौकी आज हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिससे एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह साव्जियां सेक्टर में राष्ट्रीय रायफल्स की एक चौकी हिमस्खलन की जद में आ गई और दो सैनिक बर्फ में दब गए। तत्काल बचाव अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार , एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।