Breaking News

सैफई मे, रामगोपाल यादव के जन्मदिन की भव्य तैयारी, अखिलेश यादव पहुंचे

इटावा, सैफई मे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो.रामगोपाल यादव के जन्मदिन की भव्य तैयारी की गई है।समारोह में देश की कई नामी गिरामी हस्तियों के अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष,  विधायक, सांसद और बड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम से एक दिन पहले ही सैफई पहुंच गए हैं।

 बीजेपी सरकार जांच फोबिया की शिकार-समाजवादी पार्टी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी……

सपा के महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव का 71वां जन्मदिन और संसदीय जीवन की रजत जयंती 29 जून, गुरुवार को है। सैफई स्थित महोत्सव पंडाल में होने वाले जन्मदिन समारोह और उनके संसदीय जीवन की रजत जयंती को एक साथ मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर उनके समर्थक व पार्टी के नेता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मिले शिवपाल और योगी,हो सकता है बड़ा धमाका

आजम खान ने किया सवाल- कहां लिए जा रहे हो मुल्क को ?

अब तक हर बार रामगोपाल के जन्मदिन का जलसा दिल्ली या लखनऊ में होता था लेकिन सरकार जाने के बाद इस बार ये आयोजन मुलायम सिंह परिवार के पैतृक  गांव सैफई में हो रहा है। यूपी में सरकार जाने के बाद समाजवादी पार्टी का यह पहला शक्ति प्रदर्शन भी होगा।

 प्रधानमंत्री मोदी को भायी, साइकिल की सवारी

देखिये, कैसे की एक बच्ची ने पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत, आईजी से