सोनम कपूर ने हॉलीवुड में डेब्यूस करने की खबरों को नकारा

sonam kaooprनई दिल्ली,  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अमेरिका की टॉप टैलेंट एजेंसी यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी के साथ करार किया है। जैसे ही यह खबर आई, वैसे ही यह अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि सोनम ने हॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर दिया है। वह अब शायद बॉलीवुड को बाय-बाय कह दें। लेकिन सोनम कपूर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोनम कपूर ने  सोशल मीडिया पर अपने हॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने ट्वीट किया, मैं यह साफ कर दूं कि मैंने कोई हॉलीवुड मूवी साइन नहीं की है। उन्होंने अभी तक मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं की है।

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम ने  फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने यूटीए के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। साथ ही इस समझौते पर उत्साह भी जाहिर किया था। सोनम के उत्साह को देखकर ही लोगों को लगा कि वह हॉलीवुड की ओर जल्द रुख कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं है।  सोनम ने फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आयशा, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और नीरजा जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। इन दिनों सोनम की चर्चा फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर हो रही है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button