Breaking News

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- कुछ लोग काम करते हैं, लेकिन कुछ ..

नयी दिल्ली ,  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेने के लिए लालायित रहते हैं।

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपना प्रचार नहीं किया और कभी किसी काम का श्रेय नहीं लिया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ डेढ़ दशक तक काम किया। डाॅ सिंह स्वयं दस वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे, किंतु कभी बड़ी-बड़ी बातें नहीं की और स्वयं की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश के विकास में उल्लेखनीय याेगदान के लिए सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति एवं निरस्त्रीकरण तथा विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ सिंह को इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी एस ठाकुर ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पुरस्कार की जूरी के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनियां गांधी भी मौजूद थीं।
डॉ़ सिंह को 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास और विश्व में भारत की साख को बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। सोनिया गांधी ने देश के विकास में डॉ़ सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश में आर्थिक विकास दर को सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचाया और अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत किया।

डाॅ सिंह की प्रशंसा करते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि उन्होंने स्वयं के लिए कभी कुछ नहीं मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए श्रीमती गांधी ने कहाकि ष्कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं। उन्होंने कहा, ष्डा सिंह के कार्यकाल के दौरान विश्व भर में भारत की शान बढ़ी। उन्होंने जब देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला देश संकट के दौर में था। कुछ महीनों के भीतर ही उनकी नीतियों ने असर दिखाना शुरू किया। उनके कार्यकाल में देश ने सर्वाधिक आर्थिक गति हासिल की। उन्होंने कहा कि आने वाले कई वर्षों तक हम डा सिंह की सलाह और मार्गदर्शन लेते रहेंगे।