सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र मे राहुल गांधी को दिखाये काले झंडे, कांग्रेसियों ने की जमकर पिटाई

_rahul_gandhi_promo_624x351_epaरायबरेली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अपनी किसान यात्रा के दूसरे दिन आज रोड शो कर रहे थे। उनका काफिला जैसे ही सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा, तो वहां दो युवक काला झंडा लहराने लगे। दोनों युवकों को काला झंडा लहराते देख कांग्रेसियों ने उन्हें दौड़ा दिया। एक युवक तो निकल भागा पर एक कांग्रेसियों के हत्थे चढ़ गया। कांग्रेसियों ने पकड़ाए युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताते चलें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस समय किसान यात्रा को लेकर देवरिया से दिल्ली के लिए निकले हैं। कल उनकी यात्रा रायबरेली पहुंची थी और आज सुबह उन्होंने जिले में रोड शो किया। गेस्ट हाउस से निकल कर उनका काफिला शहर में प्रवेश कर रहा था कि तभी सिविल लाइन चौराहे के पास मौसम नाम का एक युवक अपने एक साथी के साथ काला झंडा लहराने लगे। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश शुक्ला की निगाह उन पर पड़ी। इसके बाद कांग्रेसियों ने उन्हे दौड़ा दिया। एक तो बच कर भाग निकला लेकिन मौसम उनकी पकड़ में आ गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने मौसम की जमकर धुनाई कर दी। मौसम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हम राहुल गांधी का विरोध कर रहे थे। हमने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया पर कांग्रेसियों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी गाड़ी भी तोड़ दी।

Related Articles

Back to top button