सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया…

नयी दिल्ली, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गयी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की संसद भवन में हुई बैठक में श्रीमती गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया।

श्रीमती गांधी साेलहवीं लोकसभा में भी संसदीय दल की नेता थी। उन्होंने कहा श्रीमती गांधी ने देश के सवा बारह करोड़ मतदाताओं द्वारा कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए उन्हें आभर जताया।

Related Articles

Back to top button