स्टारडस्ट अवार्ड्स 2016, रेड कारपेट पर उतरे सितारे

star-dust-awards-2016मुबंई,  इस साल के स्टारडस्ट अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के सितारे रेड कारपेट पर छाये रहे। सेंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को स्टारडस्ट अवॉर्ड में सम्मानित किया गया। रनबीर कपूर फॅमिली सहित पहुँचे। प्रियंका चोपड़ा, काजोल और सलमान सहित सभी अनुष्का शर्मा, रिचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, श्रीदेवी सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की। इस अवार्ड शो की सलमान की गर्ल फ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आयी। पर वो सलमान के साथ नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ नजर आई। दरअसल यूलिया ने स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में शाहरुख खान के साथ बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर स्टेज शेयर किया।

इस समारोह में आशा भोंसले को लिविंग लीजेंड और अमिताभ बच्चन को इस साल उनकी फिल्म वजीर और पिंक के लिए व्युअर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर मेल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या ने शाहरुख को उनकी फिल्म फैन के लिए एडिटर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर  की ट्रॉफी से सम्मानित किया। शाहरुख ने ट्वीट किया, फैन और गौरव के लिए कलर्स सैंसुई स्टारडस्ट अवार्ड्स का शुक्रिया। बिग बी ने अपनी बहू ऐश्वर्या को एडिटर्स च्वाइस आइकॉनिक रोल ऑफ द ईयर की ट्रॉफी भेंट की। और फिल्मकार उमंग कुमार ने सरबजीत में अभिनय के लिए ऐश्वर्या को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, आप इसकी हकदार हैं।

सलमान और अनुष्का अभिनीत फिल्म सुल्तान ने व्युअर्स च्वाइस बेस्ट फिल्म और बेस्ट कॉस्टूयूम डिजाइन का पुरस्कार हासिल किया। अमेरिका से लौटीं क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा को श्रीदेवी ने ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। इसी समारोह में स्टार जोड़ी शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अभिनेत्री रेखा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।वरुण धवन को बेस्ट सुपरस्टार ऑफ नेक्सट जेनरेशन का पुरस्कार मिला। फिल्म कपूर एंड सन्स में शानदार अभिनय के लिए रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया।

साल के सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार का पुरस्कार नीरजा के लिए राम माधवानी को फिल्म मिला। सोनम कपूर को नीरजा के लिए एडिटरर्स च्वाइस बेस्ट अभिनेत्री और सोनम की मां का किरदार निभाने वाली शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। काजोल ने समारोह में अभिनेता अजय देवगन के बदले उनकी फिल्म शिवाय के लिए खास अवॉर्ड लिया। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया और फिल्म में उनके साथ दिखीं सैयामी खेर और एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के लिए दिशा पटानी ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। संगीत में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए प्रीतम को ऐ दिल है मुश्किल, अमिताभ भट्टाचार्य को चन्ना मेरया के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार, इस गीत के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक और नेहा भसीन को सुल्तान के जग घूमएया के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका का पुरस्कार मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button