स्थापना दिवस के तहत भाजपा का स्वच्छता अभियान जारी

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता लाभार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही पत्रक एवं प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है तथा लोगों को पटका और पार्टी का ध्वज देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ पार्टी की शक्ति का केंद्र है और कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे लोगों को योजनाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है।
अभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फिरोजपुर ग्राम सभा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कृष्णा नगर और वशिष्ठ कुंड वार्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने अंजना ग्राम सभा, जबकि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने लक्ष्मी सागर, जनौरा और चित्रगुप्त नगर वार्ड में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
इसके अलावा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रामकोट वार्ड व गंगौली ग्राम सभा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने झुनकी घाट तथा अमल गुप्ता और महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़ ने भदोखर, सुक्खापुर इटौरा व मुहद्सीनपुर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जनसंपर्क किया।





