स्मार्ट सिटी में निर्माणाधीन पुल में लगाया जा रहा लाेहे का जाल गिरा, हुई मौत

नई दिल्ली , उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज बड़ा हादसा हुआ है। यहां थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के खुमरान पुल इलाके में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से दो मतदूरों की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में 5 मजदूर भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज इस पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों पर लोहे की सरिया का जाल गिर गया. इसके नीचे करीब 8 मजदूर दब गए।
इस दुर्घटना से माैके पर अफरा-तफरी मच गई। सरियाें काे काटकर नीचे दबे मजदूराें काे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद माैके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अस्पताल पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार पी ने घायलाें से बात की। इस घटना का पता चलते ही लाेग माैके पर आ गए थे जिन्हाेंने सरियाें काे हटाकर घायलाें काे बाहर निकाला।
शहर के बीचाे-बीच काेतवाली सिटी क्षेत्र में पुल खुमरान काे ताेड़कर उसके स्थान पर नया पुल बनाया जा रहा है। यहां पिछले करीब दाे माह से काम चल रहा है। राेजाना की तरह मंगलवार काे भी मजदूर काम कर रहे थे। पुल के बेस के लिए सरियाें का जाल तैयार कर उसे उतारा जा रहा था। इसी दाैरान अचानक भरभराकर यह जाल गिर गया आैर सरियाें के नीचे मजदूर दब गए। दुर्घटना हाेते ही दुर्घटनास्थल पर चीफ-पुकाराें से गूंज उठा। चीखाें की आवाज सुनकर आस-पास के लाेग माैके पर इकट्ठा हाे गए आैर मदद के लिए पुल के बेस में ही कूद गए। इन लाेगाें ने सरियाें काे किसी तरह हटाकर घायलाें काे बाहर निकाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलाें काे अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकाें ने गंभीर रूप से घायल दाे मजदूराें की मृत घाेषित कर दिया।
अन्य मजदूराें काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर कमलेश काे भर्ती कर लिया गया। घायल कमलेश ने बताया कि बताया कि वह संभल के रहने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मृतक दाेनाें मजदूर भी संभल के ही रहने वाले हाे सकते हैं। दुर्घटना कैसे हुई इसके पीछे के कारणें का पता लगाया जा रहा है। अफसराें का कहना है कि मृतकाें के परिजनाें काे खबर की जा रही है। मृतकाें के नाम जयवीर आैर रामकुमार बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दाेनाें मृतक संभल जिले के रहने वाले हैं।