स्वतंत्रता दिवस पर सुपरस्टार अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली

लखनऊ,  बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को आज स्वतंत्रता दिवस पर खास उपलब्धी हासिल हुई है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने ट्वीट पर दी है। एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। इसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने फैंस को आज ट्वीट के माध्यम से खास न्यूज भी दी है।
बता दें कि अक्षय के पास अभी तक भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता थी। वे भारत की नागरिकता लेने की कोशिश में लगे हुए थे। कनाडा की नागरिकता के कारण कई बार अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा है लेकिन आखिरकार अब उन्होंने भारत की नागरिकता ले ही ली।

Related Articles

Back to top button