स्वतंत्रदेव सिंह ने लिया प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायज़ा

उरई, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जालौन पहुंचकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के प्रस्तावित लोकार्पण से पहले तैयारियों का रविवार को जायजा लिया।

जलशक्ति मंत्री ने यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के प्रस्तावित लोकार्पण स्थल कैथरी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं उसको भली भांति सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के बाद स्वतंत्रदेव बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह चौहान से भेंट करने के उपरांत कालपी के दो शक्तिपीठ मंदिरों में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उरई में अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, माधवगढ़ विधायक मूलचंद रंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button