स्वराज अभियान, लखनऊ के अध्यक्ष बने अनुराग यादव, मोहित टंडन महासचिव

yogendra-yadav-620x400लखनऊ, योगेंद्र यादव की अगुवाई में चल रहा स्वराज अभियान अब यूपी में मजबूती के साथ काम करने जा रहा है। स्वराज अभियान का यूपी में जिला यूनिट   बनाने को लेकर चुनाव शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को संगठनात्मक चुनाव की शुरूआत भी हो गई। लखनऊ में अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही पूरे प्रदेश में के जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लखनऊ में अनुराग यादव अध्यक्ष, मोहित टंडन महासचिव और रंजीत सिंह कोषाध्यक्ष बने हैं। सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

 गौरतलब है कि स्वराज अभियान की लखनऊ इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को किया गया। इस दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार के सोशलिस्ट नेता देवनाथ देवन और राज्य पर्यवेक्षक स्वराज अभियान के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद हाशिम की मौजूदगी मे चुनाव सम्पन्न हुआ। swaraj abhiyanइसके साथ ही दस सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया गया। अनमोल श्रीवास्तव, मोहन कांत, राजीव ध्यानी, रामजी यादव, रंजीत सिंह, नीती वर्मा, अनीता सिन्हा को लखनऊ जिला कार्यकारिणी का र्निविरोध सदस्य चुना गया। विनय शर्मा और प्रदीप कुमार को स्वराज अभियान लखनऊ ईकाई के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप मे नामित किया गया। चुनाव सम्पन्न कराने मे मुख्य रूप से पावन श्रीवास्तव, ओपी भारद्वाज, आर के नायर, सईदुल हसन, सुखबीर शर्मा, पुरुषोत्तम शुक्ला, पेशकार यादव  का सक्रिय योगदान रहा। चुनाव के दौरान भारी संख्या मे स्वराज अभियान के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button