हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली, विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा तभी विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करने लगे और सदन के बीचोंबीच आ गए। अध्यक्ष ने कहा कि आप सदन को नियोजित तरीके से नहीं चलाने चाहते हैं जबकि यह सदस्यों का होता है और महत्त्वपूर्ण होता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी समेत कई सदस्यों को आज प्रश्न पूछना है।
उन्होंने कहा कि इस सत्र में अब तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट समय बर्बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सदन की गरिमा को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसे सदन नहीं चलाया जा सकता है।
अध्यक्ष के बार बार अग्रज के बाद भी हंगामा नहीं थमा तब उन्होंने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।





