Breaking News

हमनी के ना आटा चाही, ना टाटा … पाकिस्तान में सन्नाटा चाही- राजनाथ सिंह

rajnathलखनऊ,  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर कुछ अलग ही अंदाज में टिप्पणी की है। भोजपुरी अध्ययन शोध केन्द्र के कार्यक्रम में वह बोले, हमनी के ना आटा चाही, ना टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।

आतंकवाद को पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती मानते हुए उन्होंने कहा, दुनिया में सबसे बडा खतरा आतंकवाद है। इसके खिलाफ दुनिया को एक होना चाहिए। राजनाथ आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लगातार घेर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं के दौरान पाकिस्तान उनके निशाने पर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार भोजपुरी भाषा की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। फिल्मों ने भी भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाया है। भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी को सरकार ने पदमश्री से सम्मानित किया है। भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हो गयी है और वह इससे सहमत हैं। राजनाथ ने कार्यक्रम से इतर 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने को लेकर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि इस फैसले को आतंकवाद पर प्रहार के रूप में देखा जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा तकलीफ पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को हुई है जो नकली नोटों के सहारे आतंकवादी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *