हम न सिर्फ 2017 में जीतेंगे बल्कि 2019 में फिर से सरकार बनायेंगे- केशव मौर्य

keshav-prasad-580x395लखनऊ,  भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और कांग्रेस के गठबन्धन को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि हम न सिर्फ 2017 में जीतेंगे बल्कि 2019 में भी हम फिर से सरकार बनायेंगे। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रविवार को हुई संयुक्त प्रेस वार्ता को लेकर कहा कि इसका विषय दिशाहीन था। विकास का कोई रोडमैप नहीं था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अगर विकास किया तो उन्हें कांग्रेस की बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ी। वह देश के सबसे असफल मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने केवल बयानबाजी की और सरकारी पैसे से विज्ञापन जारी कर केवल दुरूपयोग किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विरोधी दल भाजपा से बुरी तरह डरे हुए हैं। इसलिए पार्टी सभी के निशाने पर है। मायावती कुछ भी बयान जारी करती हैं, उनके निशाने पर पांच साल सत्ता में रही सपा नहीं होती, बल्कि मोदी सरकार होती है। इसी तरह सपा भी मायावती सरकार के पिछले शासन पर हमला नहीं करती बल्कि भाजपा के खिलाफ बोलती है। जनता यह खेल जान गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 यूपी को बदलेगा। यह इच्छा शक्ति केवल भाजपा के पास है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पता है कि सपा की साइकिल पंक्चर नहीं है बल्कि जनता ने उसे नकार दिया है। इसीलिए वह कांग्रेस से गठबन्धन का बहाना बनाकर चुनाव प्रचार से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब सपा का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और बहुजन समाज पार्टी  जो थोड़ी बची है, वह भी चुनाव के बाद दिखाई नहीं देगी। यह सभी दल अगर चुनाव में मिलकर 50 सीटें भी जीत लें तो बड़ी बात होगी। मौर्य ने भाजपा के 300 से ज्यादा सीटें जीतने का फिर दावा करते हुए कहा कि हम राज्यसभा में भी पार्टी को बहुमत दिलायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button