हम सपा से गठबंधन चाहते थे, पर मुलायम सिंह जी ही छटक गए- नीतीश कुमार

nitishकुशीनगर,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा है कि बिहार चुनाव के दौरान भी हम सपा से गठबंधन चाहते थे, पर मुलायम सिंह जी ही छटक गए, इसमे हमारी क्या गलती है।

नीतीश बोले कि जनता दल यू विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है। नीतीश कुमार रविवार को विश्व प्रसिद्ध गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकरों से बातचीत कर रहे थे। शहाबुदीन प्रकरण पर नीतीश कुमार ने कहा कि इससे बिहार की गठबंधन सरकार पर कोई असर नही पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति हो, वह जैसा करेगा वैसा भरेगा। कानून अपना कार्य ईमानदारी से करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। कोई व्यक्ति कानून से उपर नही है। बिहार में सुषासन बना रहे, इसके लिए सरकार कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी। जम्मू कश्मीर उरी सेक्टर में आतंकी हमले के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले कि इसके लिए भारत सरकार को जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता। आतंकी पहले अपना जाल बिछाते है, फिर कारनामा करते है। कोई भी सरकार नही चाहेगी आतंकी हमला हो, हमले पर सरकार की एजेसिंया अपना कार्य भी करती है। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नही ठहराया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button