हीरो ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली ,देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई HF Dawn बाइक का 2018 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 37,400 रुपए रखी गई है। इसे 2017 में बंद कर दिया गया था क्योंकि तब यह बीएस 4 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं थी। अब इसे अपडेट कर दिया गया है। यह किफायती कम्युटर बाइक दो रंगों, रेड और ब्लैक में आई है।  यह बाइक केवल ओडिशा में अवेलेबल है। जल्द ही इसे देश के अन्य राज्यों में भी लॉन्च किया जाएगा।

 018 HF Dawn में 97.2cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है जो कि 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 8 हॉर्सपावर की ताकत और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें नए सिंपल लुकिंग डेकल्स दिए गए हैं। अभी यह किक से स्टार्ट होती है और इसमें ड्रम ब्रेक्स और स्पोक वील्ज दिए गए हैं।
भविष्य में इलेक्ट्रिक स्टार्ट, डिस्क ब्रेक्स और अलॉय वील्ज वाला मॉडल भी आएगा। इसका वजन 105 किलोग्राम है। इसमें 9.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।  2018 Hero HF Dawn कंपनी के लाइनअप में सबसे सस्ती बाइक है।  इस बाइक में आॅटोमैटिक हेडलैम्प आॅन होने वाला फीचर भी दिया गया है।

Related Articles

Back to top button