हुमा कुरैशी की शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ..कहा सुनहरा भविष्य है

huma-shtru-14-1487017669मुंबई,  बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हुमा कुरैशी का भविष्य फिल्म इंडस्ट्री में सुनहरा बताया है। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की जोड़ी वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर 60 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अक्षय और हुमा के काम की प्रशंसा हो रही है। शत्रुघ्न ने कहा कि हुमा का काफी सुनहरा भविष्य है। वह आगे चलकर खूब तरक्की करेंगी। शत्रुध्न सिन्हा ने सौरभ शुक्ला और अनु कपूर के अभिनय को भी काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों की परफॉर्मेंस के लिए इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button