हैमर थ्रो में देश की बेटियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 21वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हैमर थ्रो के महिला वर्ग में यूपी की सरिता सिंह ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। सरिता ने 65.25 मीटर की थ्रो करके साथ मंजू बाला का 2014 में बनाया 62.74 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरिता का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में 61.81 मीटर था।

सरिता ने अपनी पहली थ्रो से ही अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सुधार दिया। उनकी दूसरी थ्रो 63.58 मीटर थी जिससे उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी आखिरी थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर दिया। गुंजन सिंह  को दूसरा और निधि कुमार को तीसरा स्थान मिला।

Related Articles

Back to top button