होली के मौके पर 17 मार्च तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन

कुशीनगर, पूर्वोत्तर रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये गाड़ियां छपरा–आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर मार्ग पर विभिन्न तिथियों में चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05071 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 2 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को तीन फेरों में संचालित होगी। यह गाड़ी छपरा से 15:00 बजे प्रस्थान कर थावे 17:55 बजे, पडरौना 19:22 बजे, रामकोला 19:44 बजे, कप्तानगंज 20:15 बजे, गोरखपुर 21:25 बजे पहुंचते हुए अगले दिन गाजियाबाद 09:50 बजे और 10:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05072 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा विशेष गाड़ी 3 से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11:30 बजे चलेगी। यह गाड़ी अगले दिन गोरखपुर 01:50 बजे, कप्तानगंज 02:55 बजे, रामकोला 03:22 बजे, पडरौना 03:44 बजे, मशरख 07:02 बजे होते हुए 08:15 बजे छपरा पहुंचेगी।
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 05089 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 5 से 14 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन पडरौना 00:22 बजे, रामकोला 00:44 बजे, कप्तानगंज 01:15 बजे, गोरखपुर 02:25 बजे, गाजियाबाद 16:47 बजे पहुंचते हुए 18:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05090 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा विशेष गाड़ी 6 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन गोरखपुर 09:10 बजे, कप्तानगंज 10:15 बजे, रामकोला 10:42 बजे, पडरौना 11:04 बजे, मशरख 14:22 बजे होते हुए 15:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण एवं समय सारिणी की जानकारी प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करें।





