होली पर होगी खेसारी लाल यादव और पवन की बॉक्स ऑफिस पर जंग

Khesari-Lal-Yadav-and-Pawan-Singhमुंबइ, भोजपुरी फिल्मों के दो सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच होली पर बॉक्स ऑफिस पर जंग होने जा रही है। इस बार की होली भोजपुरिया सिने प्रेमियों के लिए काफी मजेदार होने वाली है, क्योंकि इस होली में भोजपुरी के दो सुपर स्टारों की जबरदस्त टक्कर होगी। होली के अवसर पर खेसारीलाल यादव की फिल्म आतंकवादी और पवन सिंह की फिल्म सत्या 10 मार्च को प्रदर्शित होगी।

आतंकवादी में खेसारीलाल यादव के साथ शुभी शर्मा नजर आएंगी। वहीं, सत्या में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी है। दोनों ही फिल्में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को केंद्र में रखकर बनायी गयी है। एम आई राज निर्देशित फिल्म आतंकवादी की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो परिस्थितिवश आतंक की दुनिया में कदम रख देता है। लेकिन जब देश की आन-बान और शान की बात आती है। तो वह देश के दुश्मनों के साथ भिड़ जाता है। इसमें उसका साथ देती है महिला आतंकवादी का किरदार निभा रही शुभी शर्मा। इस फिल्म की खास बात यह है कि अपने जमाने के चर्चित खलनायक रंजीत इस फिल्म में एक देशद्रोही की भूमिका निभा रहे हैं।

सुजीत सिंह निर्देशित एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म सत्या की कहानी एक आम युवक की है, जो देशभक्ति से वशीभूत होकर देश के दुश्मनों के साथ जंग छेड़ता है। जानी मानी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे इस फिल्म में एक विशेष गाने पर थिरकती नजर आएंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि होली की जंग में पवन सिंह या खेसारी लाल में कौन विजयी बनता है और बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का तिरंगा लहराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button