1अप्रैल 2026 को अटेवा पूरे प्रदेश में मनाएगा काला दिवस- विजय कुमार ‘बन्धु’

आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कल दिनांक 01 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगें।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर NPS लागू कर दिया गया था। NPS शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है इससे शिक्षकों व कर्मचारियों का जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है।इस व्यवस्था को लागू हुए 20 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और काफी शिक्षक व कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। इस व्यवस्था में रिटायर हो चुके लोगों को बुढ़ापे में दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इसलिए प्रदेश का शिक्षक व कर्मचारी कल अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर सरकार से NPS व UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेगा।

NPS शिक्षको कर्मचारियो के लिए काला कानून है क्योकि यह काला कानून 1 अप्रैल 2005 को लागू हुआ था इसीलिए अटेवा प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को काला दिवस मनाता आ रहा है जिसमें सभी विभागो के शिक्षक कर्मचारी बढ-चढ हिस्सा लेते है और सभी अपने अपने कार्यस्थलो पर बाह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट करेंगे।

अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने बताया कि तैयारी जोर शोर से चल रही है शिक्षको कर्मचारियो में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी है और सरकार द्वारा लगातार OPS की मांग को अनसुना करने के कारण सभी में आक्रोश भी है।

Related Articles

Back to top button