11 दिसंबर को लखनऊ में होगा, भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन

labourलखनऊ,  भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन 11 दिसंबर रविवार को राजधानी लखनऊ के त्रिलोकनाथ हाल सभागार में आयोजित किया जायेगा। इस सम्मेलन में लखनऊ जिले के समस्त कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के मुुख्य अतिथि मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश़, उत्तराखण्ड, दिल्ली) अनुपम जी रहेंगे। मजदूर संघ के जिला मंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इस सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ से समबद्ध सभी यूनियन और संगठनों के समस्त पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button