भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, तीन घायल

जकार्ता, इंडोनेशिया के उत्तरी कालीमंतन प्रांत में सोमवार को हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय खोजी एवं बचाव विभाग कार्यालय के प्रवक्ता जुसुफ लतीफ ने कहा कि कालीमंतन प्रांत के ताराकन शहर में हुए भूस्खलन में कई दर्जन घर दब गए जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना प्रत्येक वर्ष करना पड़ता है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Back to top button