Breaking News

फिरोजाबाद में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 704

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरूवार को 12 और कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 704 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ नीता कुलश्रेष्ठ ने पुष्टि करते हुये बताया कि आज 12 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 704 हो गई है। जिनमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि 574 लोग स्वस्थ हो चुके है। इसके साथ ही 17 मरीजों रेफर किया गया है। जिले में एक्टिव केस 72 है, जिनका उपचार चल रहा है।