Breaking News

फिरोजाबाद में 13 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 475

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोरोना वायरस संक्रतित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 13 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 475 हो गयी है। इसमें से अब तक 21 की मृत्यु हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस के दीक्षित ने यहा बताया कि 13 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 475 हो गई है। जिसमें से 340 ठीक हो चुके है। 13 संक्रमितों को रेफर किया गया है। अब कुल एक्टिव मरीज 100 है।