Breaking News

कासगंज में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव

कासगंज, उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को 14 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों को संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने यहां बताया कि आज 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है, जिसमें 38 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये है। जिले में 15 एक्टिव मरीजों को उपचार किया जा रहा है।