Breaking News

भोपाल में 153 नए मामले सामने आए, कुल संख्या दस हजार के करीब

भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस ‘कोविड़ 19’ के 153 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दस हजार के करीब पहुंच गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त रिपोर्ट में 153 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9978 तक पहुंच गयी। इनमें से 8115 से अधिक मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद वर्तमान में करीब 1500 एक्टिव (उपचाररत) मरीज हैं, जिनका अस्पतालों, होम आइसोलेशन एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटरों में इलाज किया जा रहा है।

इस वैश्विक महामारी से राजधानी में अब तक 267 लोगों की जान चली गयी है।