16 सितंबर को अमित शाह लखनऊ में करेंगे जनसभा

amit shahलखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह 16 सितम्बर को लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह 16 सितम्बर 2016 को नई दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा सुबह 11.30 बजे अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ पहुंचेगे, जहां से दोपहर 12.30 बजे कांशीराम स्मृति उपवन, अशियाना, लखनऊ मंे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां द्वारा भूमाफिया जैसी अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचेगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं 8 बजे होटल ताज विवांता गोमतीनगर में इण्डिया टीवी के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात 10.15 बजे अमौसी हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button