अमेरिका के शिकागो में जातीय दंगों में 16 की मौत, 30 घायल

शिकागो, अमेरिका के शिकागो शहर में पिछले तीन दिनों के दौरान जातीय दंगों मे हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य घायल हो गये।

एनबीसी टीवी चैनल की स्थानीय शाखा के मुताबिक गोलीबारी की अंतिम घटना रविवार को स्थानीय समयानुसार 1.41 बजे हुयी थी।

गौरतलब है कि अमेरिका के मिनेपॉलिस शहर में अश्वेत अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लाॅयड की सोमवार को पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद जातीय दंगे भड़कने के कारण शिकागो में कर्फ्यू लगाया गया था। इसी दौरान गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Back to top button