मिस्र में कोहरोना के 167 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 95314 हुई

काहिरा, मिस्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 167 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या अब 95314 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि 200 से कम रही। यहां शनिवार को इस महामारी के कारण 21 मरीजों की मौत हुई और इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 4992 तक पहुंच गया।

वहीं 1119 लोगों को इस संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। देश में अब तक 52672 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button