मध्यप्रदेश में कोरोना के 175 नए मामले, कुल 12078 हुए

भोपाल, मध्यप्रदेश में कोरोना के 175 नए मामले मिलने के बाद इनकी संख्या 12078 हो गयी है, हालाकि इनमें से 9215 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार 6211 सैंपल की जांच में 175 केस पॉजीटिव मिले। इसके साथ ही संख्या बढ़कर 12078 हो गयी। जबकि इस अवधि में 200 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कुल 9215 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में छह लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 521 हो गयी है। अब एक्टिव केस 2342 शेष हैं। राज्य के इंदौर जिले में सबसे अधिक 4373 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 3235 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 937 हैं। इंदौर में 201 लोगों की मौत हुयी है।
भोपाल में कुल संक्रमित 2527 मिले हैं, जिनमें से 1789 स्वस्थ हो गए और 653 एक्टिव केस हैं। भोपाल में 85 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के सभी 52 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है, लेकिन अब लगभग आधे जिलों में एक भी नया प्रकरण नहीं आया है और एक्टिव केस भी काफी कम हैं।

Related Articles

Back to top button