ओडिशा में कोरोना के 175 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4338 हुई

भुवनेश्वर, ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 175 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4338 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग के सूत्रों ने बताया कि 175 मामलों में से 145, क्वारंटीन केंद्रों से रिपोर्ट किए गए और शेष 30 मामले स्थानीय हैं। जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सभी स्थानीय मामलों के संपर्क में आये लोगों के बारे में पता करने को कहा गया था।

दक्षिण ओडिशा में गजपति जिले से अधिक 57, खोरधा में 25, ओडिशा फायर सर्विस के कर्मियों के 21, बैरागढ़ में 11 और कंधमाल और जगतसिंहपुर जिले में सात-सात पॉजिटिव मामले सामने आये है। ओडिशा अग्निशमन सेवा 21 कर्मियों की कोरोना पॉजिटिव ताजा रिपोर्ट के साथ, अब तक राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा आपदा त्वरित बल (ओडीआरएएफ) के 195 जवानों के अलावा ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मी जो अम्फान चक्रवात के बाद वापस पश्चिम बंगाल लौट चुके है का कोरोनवायरस का परीक्षण किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक 208472 परीक्षण किए गए जिनमें से 4338 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है, 2974 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1350 सक्रिय मामलों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि कोरोना वायरस से राज्य के सभी 30 जिले प्रभावित है। राज्य के 15 जिलों में 3556 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए है जोकि राज्य के कुल मामलों के 80 प्रतिशत से अधिक है।

गंजम जिले में सबसे अधिक 699 मामले हैं, उसके बाद खोरधा में 394, कटक में 346, जाजपुर में 341 और बालासोर जिले में 222 मामले हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राज्य में तीन मई से अब तक 553945 लोग विभिन्न जिलों में लौटे हैं और उन्हें स्थानीय सरपंच की प्रत्यक्ष देखरेख में पंचायत स्तर पर बनाए गए क्वारंटीन केन्द्रों में रखा गया है। राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में कोविड से निपटने के हर संभव प्रयास करने को कहा है।

 

Related Articles

Back to top button