Breaking News

मेरठ में 18 और मिले कोरोना पॉजिटिव

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को आठ महिलाओं समेत 18 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 835 हो गयी है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डाॅ0 विश्वास चौधरी ने यहां बताया कि आज कुल 584 नमूने लिये गये थे जिनमें 18 नये कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 835 हो गयी है1

उन्होंने संक्रमित मिले मरीजों में मवाना निवासी 24 वर्षीया महिला, आठ वर्षीय बालक, 35 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीया महिला, 12 वर्षीया किशोरी, 12 वर्षीय किशोर, 20 वर्षीय युवक, मानसरोवर कॉलोनी निवासी सुभारती में प्रवक्ता 34 वर्षीया महिला, जागृतिविहार से 24 वर्षीया महिला, शास्त्रीनगर से 78 वर्षीय पुरुष, हस्तिनापुर से 33 वर्षीया महिला, किठौर से 50 वर्षीया महिला, 55 वर्षीया महिला, जानी निवासी सुभारती पुलिस चौकी में तैनात दरोगा 34 वर्षीय पुरुष, माहनपुरी निवासी नगर निगम कर्मचारी 52 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन निवासी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई 45 वर्षीय पुरुष, सरधना से 80 वर्षीय पुरुष तथा अस्पताल में भर्ती 34 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

डॉ0 चौधरी ने बताया कि आज रोहटा से 59 वर्षीय पुरुष और सरधना से 80 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरन मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 64 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 835 पहुंच गई है। अब तक कुल 538 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और 233 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।